फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच नगर निकायों में अध्यक्षी के लिए 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

पांच नगर निकायों में अध्यक्षी के लिए 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Sun, 12 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पांच नगर निकायों में अध्यक्षी के लिए 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
नकुड़ (सहारनपुर)। तहसील कार्यालय में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने बाद तहसील क्षेत्र के पांचों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमें नकुड़ पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि यहां सदस्य के लिए 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

नकुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से जिन प्रत्याशियों की ओर से दो-दो नामांकन भरे गये थे, उनके एक-एक नामांकन पत्र को जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया है। अब नकुड़ से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से शिव कुमार गुप्ता, बसपा से शाहनवाज खान, कांग्रेस से असद मसूद, सपा से खालिद खान तथा निर्दलीय के रूप में भाजपा के बागी पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता की पत्नी सरिता गुप्ता, पंकज सैनी, कुंवरपाल सिंह, अरुण कुमार, जुमर्रत खान व पराग सहित कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जबकि नगर पालिका के 25 वार्डों में सभासद के लिए कुल 122 नामांकन पत्र भरे गये थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसके अलावा सरसावा में 13, तीतरो से 07, गंगोह से 9, अंबेहटा से 12 प्रत्याशी मैदान डटे हुए है। यदि नामांकन वापसी के दिन किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नही लिया तो तहसील क्षेत्र की दो नगर पालिकाओं व तीन नगर पंचायतों में कुल 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed