{"_id":"59a465f84f1c1bbf018b45da","slug":"21503946232-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज ने केंद्र से मांगा अलग से आरक्षण कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज ने केंद्र से मांगा अलग से आरक्षण कोटा
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। वाल्मीकि समाज की बैठक में राकेश गांगुली ने समाज के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समाज उद्धार की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही आशा जताई की केंद्र सरकार वाल्मीकि समाज का पूरा ध्यान रखेगी।
सोमवार को वाल्मीकि कालोनी स्थित आवास पर बैठक में राकेश गांगुली ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों को आज तक आरक्षण का सही लाभ नहीं मिल पाया। अब जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं तो यह उम्मीद है कि दोनों सरकारें वाल्मीकि समाज का पूरा ध्यान रखेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अति पिछड़ों को आरक्षण देने की बात कही गई है। जिससे समाज में खुशी की लहर है। अनुसूचित जाति में शामिल वाल्मीकि समाज अति दलित वर्ग में आता है। इसलिए समाज के लोगों को यह आशा है कि वाल्मीकि समाज को भी अब आरक्षण का सही लाभ मिल पाएगा। बैठक में समाज के अन्य लोगों ने कहा कि योजना बनाकर अनुसूचित जाति के वाल्मीकि समाज का भी अलग कोटा निर्धारित कर आरक्षण का लाभ दिलवाया जाए। इस मौके पर सतीश लहरी, सुनील कुमार, कुलदीप, मोनू, कमल, राजू, बबलू, आशीष, मिंटू, शुभम, अशोक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।