फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   करंट से छात्र की मौत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

करंट से छात्र की मौत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Tue, 29 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
करंट से छात्र की मौत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
नकुड़ (सहारनपुर)। कालेज से घर लौट रहे पॉलीटेक्निक के छात्र की बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से करंट लगने से मृत्यु हो गई। नाराज ग्रामीणों ने नकुड़-सरसावा मार्ग घंटों जाम कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे गांव सांपला बेगमपुर निवासी शुभम पुत्र राजबीर कालेज से पैदल ही घर लौट रहा था। वह जैसे ही गांव के पास पहुंचा तो हाई वोल्टेज लाइन के टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शुभम नकुड़-सरसावा रोड पर स्थित एक कालेज में पालीटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र था। छात्र की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। क्षुब्ध ग्रामीणों ने नकुड़-सरसावा मार्ग पर शव रखकर करीब दो घंटे जाम लगाकर विरोध जताया। ग्रामीण बिजली विभाग के जेई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से लोग बिजली के जर्जर तारों को बदलवाए जाने की मांग कर रहे थे, परंतु विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। मृतक छात्र के पिता ने जेई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। जबकि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed