{"_id":"5952ab8a4f1c1b82208b480a","slug":"21498590090-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलीकाप्टर एवं ड्रोन से होगी कांवड़ मेले की निगेहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलीकाप्टर एवं ड्रोन से होगी कांवड़ मेले की निगेहबानी
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
हैलीकाप्टर एवं ड्रोन से होगी कांवड़ मेले की निगेहबानी
सहारनपुर। कांवड़ मेले की इस बार हेलीकाप्टर एवं ड्रोन से निगेहबानी की जाएगी। पुलिस और प्रशासन इस बार कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। खुफिया एजेंसी भी मेले को लेकर सक्रिय हैं। पुलिस और प्रशासन को अंदेशा है कि मेले में कहीं कोई किसी घटना को अंजाम न दे डाले।
हरिद्वार में पुलिस और प्रशासन द्वारा इस बार लगभग चार करोड़ कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोई चूक बरतना नहीं चाहते। हरिद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर तक कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से हेलीकाप्टर की मांग की जा रही है। साथ ही प्रत्येक जिले में ड्रोन से सुरक्षा का जायजा लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में आतंकियों द्वारा दी गई धमकी के मद्देनजर यूपी और उत्तराखंड सरकार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। खुफिया विभाग इस बार भी सक्रिय है। हालांकि अधिकारी अभी तक किसी भी प्रकार की सूचना होने से इंकार कर रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों के हरिद्वार पहुंचने को लेकर इस प्रकार की चेतावनी एवं धमकी को लेकर भी आशंकित नजर आ रहे हैं।
जिसको लेकर हेलीकाप्टर एवं ड्रोन से निगरानी करने का निर्णय लिया गया है।
गढ़वाल मंडलायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि हेलीकाप्टर से निगरानी कांवड़ मेले के चरम पर पहुंचने के समय 16 से 20 जुलाई तक की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर वाच टावर भी बनाए गए हैं। जिससे कांवड़ मेले पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
पुलिस की ताकत बनेंगी डायल 100 की गाड़ियां
एडीजी आनंद कुमार ने कहा कि यूपी के प्रमुख पांचों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। डायल 100 की गाड़ियां पुलिस की रेस्पोंस टाइम को बढ़ाएंगी। जिससे लोगों को जल्द सुविधाएं मिलेंगी। कांवड़ मार्ग पर लगने वाले शिविरों में प्राथमिक उपचार संबंधी किट, एंबुलेंस का व्यवस्था रहेगी। जिससे कम समय में सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।