फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रसिद्ध शायर मुजीब बस्तवी फखरे उर्दू अवार्ड से सम्मानित

प्रसिद्ध शायर मुजीब बस्तवी फखरे उर्दू अवार्ड से सम्मानित

Thu, 15 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध शायर मुजीब बस्तवी फखरे उर्दू अवार्ड से सम्मानित
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद इस्लामिक अकादमी के कार्यक्रम में प्रसिद्ध शायर मुजीब बस्तवी को अबना-ए-मदरासि वेलफेयर एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से फखरे उर्दू अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान उनकी अदबी सेवाओं का बखान भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला खानकाह में देवबंद इस्लामिक अकादमी के तत्वावधान में प्रसिद्ध शायर मुजीब बस्तवी के सम्मान में मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों और कवियों ने शानदार शायरी और रचनाएं प्रस्तुत कर देर रात्रि तक जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में अबना-ए-मदारिस वेलफेयर एजूकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मेहंदी हसन ऐनी कासमी समेत पदाधिकारियों ने अदबी सेवाओं के सम्मान में अंजुमन अफकार-ए-अदब के अध्यक्ष मुजीब बस्तवी को फखरे उर्दू अवार्ड से नवाजते हुए उनके साहित्यिक सफर पर विस्तार से रोशनी डाली। देवबंद पॉली क्लीनिक के चेयरमैन डा. अब्दुल हमीद खान ने कहा कि शायर मुजीब बस्तवी का नाम देश व दुनिया के कोने कोने पर साहित्य व ऊर्दू से लगाव रखने वाले लोग बड़ी इज्जत से लेते हैं। शायर मुजीब बस्तवी ने अपने 50 साल के शायरी जीवन की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए मशहूर कलाम भी सुनाए। ट्रस्ट अध्यक्ष मेहंदी हसन ऐनी ने कहा कि संगठन पिछले कई महीने में सामाजिक, शैक्षिक, साहित्यिक व पत्रकारिता के क्षेत्र में मूल्यवान सेवा देने वाले सात लोगों सम्मानित कर चुका है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में मौलाना तौकीर रजा, मौलाना सैय्यद मोहम्मद, मुफ्ती यासिर कासमी, मौलाना महमूद वहीदी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर नसीरुद्दीन, मरगूब कासमी, अबू शहमा आजमी, ऐजाज कासमी, अबुबकर कासमी, अब्दुल रहमान कासमी, तारिक कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed