{"_id":"5b6ddba94f1c1bb9478b49f1","slug":"201533926313-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार नहीं बढे़ंगे जमीनों के सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार नहीं बढे़ंगे जमीनों के सर्किल रेट
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार नहीं बढे़ंगे जमीनों के सर्किल रेट
सहारनपुर। जनहित एवं राजस्व हित को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार जमीनों के सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि उप निबंधकों द्वारा शहर के बाहरी क्षेत्र में विकसित हो रही नई कालोनियों आदि के सर्किल रेट में चार से दस प्रतिशत तक बढ़ाने की संस्तुति की गई थी। लेकिन डीएम ने जनहित और राजस्व हित को देखते हुए गत वर्ष के सर्किल रेट को ही एक वर्ष तक के लिए प्रभावी रखने का निर्णय लिया।
स्टांप विभाग प्रतिवर्ष जमीनों के नए सर्किल रेट जारी करता है। इसके लिए उप निबंधकों से रेट बढ़ाने की संस्तुति मांगी जाती है। जिसके आधार पर जिला कलेक्टर सर्किल रेट पर आखिरी फैसला करता है। सर्किल रेट तय करते समय जनहित और राजस्व हित दोनों को ध्यान रखा जाता है। प्रशासन की कोशिश रहती है कि सर्किल रेट ऐसा घोषित किया जाए जिससे जनता पर भी अधिक भार ना पडे़ और राजस्व में भी वृद्धि हो। माना जा रहा है कि पिछले वर्षों में सर्किल रेट में काफी बढ़ोत्तरी हुई थी। जिसका सीधा असर जमीन की खरीद फरोख्त पर पड़ा। हालांकि जनपद के राजस्व में कम ही सही लेकिन वृद्धि हुई है। इसको देखते हुए डीएम आलोक कुमार पांडे ने इस बार सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का आदेश जारी किया है। एआईजी स्टांप आरपी सिंह ने बताया कि इस बार जमीनों के सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।