{"_id":"5b1c2abc4f1c1b53268b5290","slug":"201528572604-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने जताया बिजली कटौती पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने जताया बिजली कटौती पर नाराजगी
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने जताया बिजली कटौती पर रोष
सहारनपुर। अग्रवाल एकता मंच की बैठक में अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि विद्युत कटौती के चलते व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में बिजली नहीं होने से बाजारों में चोरी आदि की वारदातों में इजाफा हो रहा है।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में मंच के अध्यक्ष ने कहा कि रात्रि में विद्युत कटौती होने से दुकानों के शटर फाड़कर चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। वीरेंद्र मोहन मित्तल और संदीप बंसल ने कहा कि पुल खुमरान का कार्य प्रारंभ होने से यहां लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाम शहर के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। इसके लिए शहर में कई स्थानों पर अंडरपास बनाए जाने चाहिए। इस दौरान अर्पण अग्रवाल, असित सिंघल, अंशुल गुप्ता, अरविन्द मित्तल, नलनीश गर्ग, आकाश अग्रवाल, पीयूष बंसल, तरुण अग्रवाल, नीरज गोयल, निशांत गर्ग, गौरव गोयल, अभिषेक सिंघल, रजत अग्रवाल, अरविंद मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।