{"_id":"5a9ee20e4f1c1b05738baf37","slug":"201520361998-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन ई टेंडरिंग: बालू का कम मिक्स पटटों का अधिक क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन ई टेंडरिंग: बालू का कम मिक्स पटटों का अधिक क्रेज
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खनन को लेकर चल रही एनजीटी में सुनवाई के बावजूद खनन पट्टों को लेकर क्रेज कम नहीं हुआ है। जिले में पांच पट्टों के लिए 44 ई टेंडर आए हैं। इनमें लोगों का रूझान बालू के पट्टों के प्रति कम, जबकि मिक्स पट्टों को लेकर अधिक है। टॉप 5 टेंडर डालने वालों के बीच ई नीलामी कराई जाएगी।
जिले में खनन के पांच पट्टों के लिए ई टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इनमें दरिया बरामद के लिए तीन और ढिक्का कलां के लिए दो टेंडर आए हैं। जबकि, नुनियारी के लिए 10, रहना के लिए 17 और कालूवाला पहाड़ीपुर पट्टे के लिए 12 लोगों ने ई टेंडर डाले हैं। दरिया बरामद में केवल बालू के पट्टे हैं, जबकि नुनियारी, रहना और कालूवाला पहाडीपुर में मिक्स खनन के पट्टे हैं। इनमें बोल्डर, बजरी और बालू का खनन होना है। मिक्स खनन पट्टों पर अधिक टेंडर आए हैं। खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बालू वाले खनन पट्टों में सरकारी रेट 65 रुपये प्रति घन मीटर और बजरी, बोल्डर और बालू के मिक्स खनन पट्टों में यह रेट 95 रुपये प्रति घन मीटर रखा गया है। उन्होंने बताया कि ई टेंडरिंग के बाद टॉप 5 बोलीदातों के बीच ई नीलामी कराई जाएगी। जिन खनन पट्टों के लिए पांच से कम आवेदन आए हैं उनमें सभी बोलीदाता ई नीलामी में भागेदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि खनन मामले को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल में 9 अप्रैल की तारीख लगी है।
सरकारी से काफी अधिक रेट आने की उम्मीद
सहारनपुर। भले ही पट्टों में खनन का सरकारी रेट तय हो, लेकिन उम्मीद है कि इस रेट से काफी अधिक पर पट्टा आवंटन होने की उम्मीद है। सरकार ने बालू वाले पट्टे में 65 और बोल्डर, बजरी और बालू के मिश्रित पट्टों के लिए 95 रुपये प्रति घन मीटर का रेट रखा है। उम्मीद है कि ई नीलामी में दौरान मुकाबले में इससे काफी अधिक रेट प्राप्त हो सकते हैं। खान अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि स्वस्थ प्रतियोगिता में अधिक रेट आना तय है।