{"_id":"5a5ba5c94f1c1b1d368b4637","slug":"201515955657-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दों से भटकाने को मुस्लिमों के धार्मिक मामलों से छेडछाड कर रही केंद्र सरकार: सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दों से भटकाने को मुस्लिमों के धार्मिक मामलों से छेडछाड कर रही केंद्र सरकार: सिद्दीकी
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। आल इंडिया इक्तेसादी कौंसिल के चेयरमैन व मुस्लिम फंड ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि देश की जनता को असल मुद्दों से भटकाने के लिए केंद्र सरकार मुसलमानों के धार्मिक मामलों से छेड़छाड़ कर रही है।
रविवार को जारी बयान में मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए देश में धर्म व जातिवाद का जहर घोल रही है। विशेषकर मुसलमानों के धार्मिक मामलों में छेड़छाड़ कर संविधान से खिलवाड़ करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक, बिना महरम औरतों का हज यात्रा पर जाने का निर्णय, मदरसों के प्रबंधन से छेड़छाड़, मीट पर पाबंदी, गाय की खरीद फरोख्त पर पाबंदी, मदरसों में मोदी का चित्र लगाने का फरमान आदि ऐसे मसले हैं जो शरई मामले हैं। भाजपा इन मुद्दों को उठाकर मुल्क में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी राजनीतिक व चुनावी जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं। कहा कि स्वतंत्र मुल्क में पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट के जजों को अपनी बात कहने के लिए मीडिया का सहारा लेना पड़ा। इससे देश के वर्तमान हालात का अनुमान लगाया जा सकता है।