{"_id":"5a3c015f4f1c1bd0408be58d","slug":"201513881951-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य कारोबारियों को लाईसेंस एवं पंजीकरण अनिवार्य - सुनील शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य कारोबारियों को लाईसेंस एवं पंजीकरण अनिवार्य - सुनील शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य कारोबार को पंजीकृत करने एवं लाइसेंस देने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए। शिविर में 90 खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस प्रदान किए गए।
बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा शहर में दिल्ली रोड, सब्जी मंडी, महावीर मार्केट में शिविर लगाए गए। अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाकर लाइसेंस एवं पंजीकरण की अनिवार्यता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैप में 90 खाद्य कारोबारियों ने अपना पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार सभी खाद्य कारोबारियों का पंजीकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कैंप में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कारोबारियों को लाइसेंस एवं पंजीकरण कराने की अनिवार्यता के बारे मे जानकारी दी। दिल्ली रोड स्थित सब्जी व फल मंडी तथा महावीर मार्केट, सहारनपुर के अलावा मिर्जापुर, बेहट, नानौता, जड़ौदा, गंगोह, नांगल के बाजारों में भी लाइसेंस एवं पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया गया।