{"_id":"5a3c011b4f1c1b686a8bb1d0","slug":"201513881883-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल कर्मचारियों के रवैये को लेकर एसडीएम से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल कर्मचारियों के रवैये को लेकर एसडीएम से मिले किसान
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गन्ना तौल केंद्रों पर धांधली बरते जाने व किसानों को गन्ना पर्ची नहीं दिए जाने को लेकर भाकियू पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। यदि उन्होंने रवैया नहीं सुधारा तो किसानों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी।
एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता से मिले तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने कहा कि अब किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है। गन्ना तौल केंद्र पर कर्मचारी किसानों की बात को नहीं सुना जा रहा हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गन्ना मिल के कर्मचारियों ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो भाकियू उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। चौधरी जगपाल ने कहा कि गांव घसौती, उमाही कलां, खानपुर के गन्ना तौल केंद्रों पर मिल के कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। वह किसानों की बात को सुनने तक तैयार नहीं है। उन्होंने एसडीएम को अवगत कराते हुए कहा कि इस संबंध में किसान बजाज मिल्स गांगनौली के डीजीएम से मिले तो उन्होंने उल्टे किसानों को फटकार लगाते हुए कहा कि वह किसानों की किसी बात को नहीं सुनेंगे। किसानों ने मिल्स के डीजीएम की कार्यशैली की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। बाद के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन देने वालो में तरशपाल, सुशील कुमार, नरेश कुमार, ईश्वरपाल, राकेश कुमार, रितेष, टिंकू, भरत सिंह, सत्यपाल आदि रहे।