{"_id":"5a2d79224f1c1ba7668b9385","slug":"201512929570-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने रेहड़े में मारी टक्कर, दो लोग घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने रेहड़े में मारी टक्कर, दो लोग घायल, एक रेफर
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। बरला मार्ग पर बाइक की टक्कर से फेरी कर वापस लौट रहे रेहड़ा सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को नाजुक हालत के कारण रेफर कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला पठानपुरा बेरियान निवासी रहमान और नईम अहमद रेहड़े पर गांवों में सामान बेचने का काम करते हैं। रविवार को वह सामान बेचने सांपला गांव में गए थे। शाम करीब छह बजे दोनों लोग सामान बेचकर घर लौट रहे थे। जब वे सांपला के करीब काली नदी के पुल पर पहुंचे तो पीछे से आई तेज गति बाइक ने उनके रेहड़े को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। इस बीच वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने नईम और रहमान को सड़क पर घायल पड़े देखा तो उन्होंने फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रहमान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।