फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुंवारका ब्लाक प्रमुख को मिला हाईकोर्ट से स्टे

पुंवारका ब्लाक प्रमुख को मिला हाईकोर्ट से स्टे

Tue, 05 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुंवारका  ब्लाक प्रमुख को मिला हाईकोर्ट से स्टे
सहारनपुर। पुंवारका ब्लाक प्रमुख मीना राणा को अविश्वास प्रस्ताव की लटक रही तलवार से कुछ दिनों की राहत मिल गई है। उन्हें हाईकोर्ट से इस बिना पर स्टे मिला है कि डीएम को अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंपने वालों में छह ऐसे भी बीडीसी सदस्य शामिल हैं जिन्होंने आज तक शपथ ग्रहण नहीं की है। जिलाधिकारी पीके पांडे ने इसके लिए 11 दिसंबर का समय दे रखा है।
विज्ञापन

पुंवारका ब्लाक प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव मामले में राहत मिल गई है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कुलवीर राणा ने बताया कि जिन 65 बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी को अविश्वास संबंधी प्रार्थना पत्र सौंपा था। उनमें से छह सदस्यों ने अभी तक भी शपथ ग्रहण नहीं की है। जबकि नियमानुसार छह महीने के अंदर बीडीसी सदस्यों को शपथ लेनी होती है। ऐसे में इन छह सदस्यों को वोेटिंग का अधिकार नहीं है। इस बात को लेकर ही हाईकोर्ट ने 11 दिसंबर को होने वाली वोटिंग मामले में स्टे दे दिया है। उन्होंने बताया कि इन छह सदस्यों के रिकार्ड को 13 दिसंबर को कोर्ट ने तलब किया है। हाईकोर्ट ने फिलहाल तो पुंवारका ब्लाक प्रमुख को राहत दे दी है। बता दें कि पुंवारका ब्लाक में कुल 124 बीडीसी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed