फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नियमितीकरण को लेकर प्रधानाचार्यों का धरना

नियमितीकरण को लेकर प्रधानाचार्यों का धरना

Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
नियमितीकरण को लेकर प्रधानाचार्यों का धरना
सहारनपुर। सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ प्रधानाचार्यों ने नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। सरकार पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता और प्रदेशीय मंत्री चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में करीब चार हजार प्रधानाचार्य नियुक्त हैं, जो वर्षों से सेवा दे रहे हैं। शासन द्वारा समय समय पर उन्हें नियमित करने की घोषणाएं की जाती रही हैं, मगर अभी तक किसी भी सरकार ने किया कुछ नहीं है। ऐसे हालात में प्रदेश भर के प्रधानाचार्यों में नाराजगी है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है, जिसमें नियमित करने की मांग दोहराई गई है। धरने में प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित कुमार धीमान, संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक शिव कुमार वर्मा, जिलामंत्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, जिला मंत्री डॉ. एके शर्मा, अलका भारद्वाज, भूप सिंह, सत्यवीर सिंह, विनीत कुमार, संतोष, पीके कर्णवाल, नाथीराम काम्बोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed