{"_id":"5c06d42fbdec2241bb51d871","slug":"191543951407-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 समस्याएं आई, निस्तारण एक का भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 समस्याएं आई, निस्तारण एक का भी नहीं
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। तहसील दिवस में डीएम आलोक पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान आई 33 समस्याओं में से मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो पाया।
मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में सीडीओ रेणू तिवारी, एसडीम संगीता गौतम भी रही। ज्यादातर समस्याएं विद्युत, अवैध कब्जे, राजस्व, सड़क निर्माण, नाले नालियों की सफाई, आपसी विवाद आदि की थी। कुल 33 समस्याएं आई। मौके पर किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।