फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर-अंबाला के बीच कल रहेगा चार घंटे का ब्लॉक

सहारनपुर-अंबाला के बीच कल रहेगा चार घंटे का ब्लॉक

Fri, 07 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर-अंबाला के बीच कल रहेगा चार घंटे का ब्लॉक
सहारनपुर। सहारनपुर-अंबाला के बीच रविवार को रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य कराए जाने के चलते चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक होने के कारण दो पैसेंजर एवं दो एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इलाहाबाद और प्रयागराज के बीच छह दिन के ब्लॉक से नौचंदी एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी। छह दिन तक नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर-लखनऊ के बीच ही चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा ट्रैक के मरम्मत का कार्य लगातार कराया जा रहा है। जिसके चलते रविवार को सहारनपुर और आसपास के जिलों एवं राज्यों में कहीं न कहीं ब्लॉक लिया जा रहा है। जिससे सहारनपुर से होकर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हो रहीं हैं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बार रविवार को फिर से सहारनपुर और अंबाला के बीच चार घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को कलानौर एवं जगादरी यार्ड में पुराने कांटों की जगह नए कांटे लगाने का काम कराया जाएगा। जिस कारण सहारनपुर-अंबाला के बीच दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चार घंटे का ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक होने से ट्रेन 54539 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर दिल्ली से सिर्फ सहारनपुर तक ही चलेगी। 64513 सहारनपुर-नागलडेम अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से चलेगी। 04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को सहारनपुर से 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी सहारनपुर में 40 मिनट रोका जाएगा। यह ट्रेन सहारनपुर में शाम 4.20 बजे आती है, रविवार को 40 मिनट की देरी से शाम पांच बजे रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद-प्रयागराज के बीच रेलवे पुल का काम होना है। इसके लिए 9 सितंबर, 13 सितंबर, 19 सितंबर, 24 सितंबर, 30 सितंबर और 7 अक्तूबर को अलग-अलग दिन ब्लॉक लिया जा रहा है। इन 6 दिनों में 14511 एवं 14512 सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस सिर्फ सहारनपुर से लखनऊ तक चलेगी। लखनऊ-इलाहाबाद के बीच कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed