{"_id":"5b5779d94f1c1b466d8b6bd3","slug":"191532459481-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में छाया व इंजेक्शन अंतरा का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में छाया व इंजेक्शन अंतरा का लोकार्पण
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। एक सार्थक कल की शुरुआत करते हुए मंगलवार को सीएचसी पर मिशन परिवार विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया और गर्भ निरोधक गोली छाया व इंजेक्शन अंतरा का लोकार्पण किया गया।
सीएचसी पर आयोजित मिशन परिवार विकास कार्यक्रम की शुरुआत विधायक प्रदीप चैधरी व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विक्रम पुंडीर ने फीता काटकर की और नई गर्भ निरोधक गोली छाया व इंजेक्शन अंतरा का लोकापर्ण किया। अपने संबोधन में विधायक प्रदीप चौधरी ने क्षेत्रवासियों से सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही सभी योजनाओं का फ़ायदा उठाने की अपील की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम पुंडीर ने परिवार कल्याण की दिशा में हुई क्रांतिकारी खोज के बारे में बताया कि अंतरा इंजेक्शन तीन माह में एक बार और छाया गोली प्रारंभिक तीन महीनों में दो बार खाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि गंगोह सीएचसी पर यह सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनवर अंसारी ने महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई। विजय जिंदल, ऑब्जर्वर देवेंद्र कुमार ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सौ से ज्यादा महिलाओं को गर्भ निरोधक इंजेक्शन अन्तरा और गोली छाया का वितरण भी किया गया।