फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया

Fri, 13 Jul 2018 01:14 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया
जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

नकुड़। विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। सीएचसी में कैंप लगाकर चिकित्सकों ने परिवार नियोजन एवं संचारी रोग से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैंप का उद्घाटन संयुक्त निदेशक डा. मनीष चावला एवं जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने किया। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश की तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है। इस मौके पर परिवार नियोजन हेतु लोगों को कांडोम व गर्भ निरोधक गोलियां वितरित की गई। जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोग से बचाव के उपाय बताये। इसके पश्चात सीएचसी अधिक्षक डा. रोहित वालिया के नेतृत्व में नगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 के बच्चों ने नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए जागरूकता रैली निकाल कर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डा. रोहित वालिया, डा. अमन गोपाल, डा. पुष्पेंद्र, अब्दुल हमीद, श्रद्धानंद, शकुंतला, सुशीला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed