फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट

चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट

Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट
सहारनपुर। जिले में सहकारी समितियों के चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बैठक लेकर कहा कि निडरता के साथ चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में सहकारी समितियों की प्रबंधक कमेटी के निर्वाचन संपन्न कराने के लिए डीएम पीके पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर प्रभारियों से कहा कि आयोग की नियमावली के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें तथा निडरता एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराएं।
विज्ञापन

उधर, भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस भी चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। राजनीतिक दल अपने समर्थित प्रत्याशी को जीताने की जुगत में लगे हैं। अभी तक सहकारी समितियों पर सपा का कब्जा रहा है। लेकिन, केंद्र और प्रदेश में सरकार होने की वजह से इस बार भाजपा अपना जलवा कायम करना चाहती है। इसी तरह बसपा और कांग्रेस भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
- 18 जनवरी को आपत्तियों का होगा निस्तारण।
- 19 जनवरी पुन: मतदाता सूची का होगा प्रदर्शन।
- 20 जनवरी से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया।
- 23 जनवरी तक प्रतिनिधि अपने पर्चे वापस ले सकेंगे।
- 29 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed