{"_id":"5a58ff204f1c1bf7408b47f4","slug":"191515781920-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साखन खुर्द गांव में 13 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साखन खुर्द गांव में 13 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटवाया
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साखन खुर्द गांव में 13 बीघा जमीन से कब्जा हटवाया
देवबंद (सहारनपुर)। एडीएम सतीश कुमार दुबे ने शुक्रवार को साखन खुर्द और मेघराजपुर गांवों में विकास कार्यों का सत्यापन किया। इस दौरान साखन खुर्द गांव में करीब 13 बीघा जमीन से अवैध कब्जा भी हटवाया गया।
जिलाधिकारी पीके पांडेय के निर्देश पर एडीएम सतीश कुमार दुबे के नेतृत्व में एसडीएम रामविलास यादव और तहसीलदार परमानंद झा ने साखन खुर्द और मेघराजपुर गांव में विकास कार्यों का सत्यापन किया। इसमें आवास, शौचालय, राशन वितरण प्रणाली और मनरेगा आदि कार्यों को देखा गया। इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए। साखन खुर्द गांव में खलियान की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि लगभग 13 बीघा जमीन पर गांव के ही 12-13 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इसे कब्जामुक्त कराकर उसे ग्राम प्रधान शिवचरण और लेखपाल की सुपुदर्गी में दे दिया गया। उन्होंने बताया कि साखन के आदेश पर ग्राम पंचायत की जमीनों पर से अवैध कब्जे हटवाए जा रहे हैं। शिकायत मिलते ही तहसील की टीम अवैध कब्जा हटवा रही है।