फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का कार्यालय पर प्रदर्शन

समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 12 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का कार्यालय पर प्रदर्शन
सहारनपुर। कर्मचारियों ने रोडवेज कार्यालय पर समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि 20 फरवरी तक समस्याओं का सकारात्मक समाधान नहीं हुआ तो 21 फरवरी से निगम मुख्यालय पर प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्यालय पर समस्याओं के निराकरण न होने पर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय मंत्री सुधीर कुमार ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं के निराकरण के लिए काफी समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र ही नहीं किया गया तो कर्मचारी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस मामले में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा। जिसमें मांग की है कि सातवें वेतनमान को एक जनवरी 2016 से लागू कर एरियर का भुगतान किया जाए। वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए, एसीपी की स्वीकृति एवं भुगतान पर लगाई रोक हटाई जाए, बकाया महंगाई भत्ते की किश्तों का भुगतान किया जाए, उत्कृष्ट श्रेणी के संविदा चालकों, परिचालकों की तरह उन्हें भी निश्चित धनराशि वेतन को पारिश्रमिक के रूप में भुगतान किया जाए। अव्यवहारिक शर्तों को शिथिल किया जाए। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल होने पर निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति की व्यवस्था की जाए। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की तरह योजना बनाकर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए। पदोन्नति संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए, प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों की संख्या 25 प्रतिशत एवं बसों का बेड़ा 15000 बसों का किया जाए। अनुबंधित बसों की संख्या सीमित की जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ब्रह्मपाल सिंह, राजेश कुमार, नरेश कुमार, सतेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, राजीव कुमार, बाबूराम, सलेकचंद, अनीस अहमद, अमरीश त्यागी, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अनिरुद्ध त्यागी, मदनपाल, अनुज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed