{"_id":"5a2c2c5b4f1c1bd1408bc0d0","slug":"191512844379-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की मरम्मत में सिर्फ खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की मरम्मत में सिर्फ खानापूर्ति
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के अधिकांश इलाकों में टूटी सड़कों ने राहगीरों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। टूटी सड़कों के कारण उड़ने वाले मिट्टी के गुब्बार ने लोगों को परेशान किया हुआ है। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम ने मरम्मत कार्य के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद महानगर की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई है। योगी सरकार का गठन हुए नौ माह से अधिक का समय बीत चुका है। इस दरमियान दो बार सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभियान चल चुका है, लेकिन सड़कों की हालत जस की तस है। पेपर मिल रोड पर कुछ समय पूर्व आरसीसी की सड़क बनाई गई थी, लेकिन कुछ हिस्से को अधूरा ही छोड़ दिया गया था। वहां सड़क पर जगह-जग मिट्टी फैली है, जो वाहनों के आवागमन के समय हवा में गुब्बार के रूप में उड़ती है। इंद्रा कॉलोनी के मोड़ और आईपीटी सेंटर के बीच की सड़क पर भी खस्ताहाल है, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह खलासी लाइन मार्ग पर सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं। चकराता मार्ग, दिल्ली रोड, जैन कॉलेज रोड, मल्हीपुर रोड, पुराना कलसिया रोड का हाल भी ऐसा ही है। बेहट रोड के गांव बिशनपुर और ज्ञानागढ़ के बीच, शकलापुरी मार्ग और हनुमान नगर में सड़क निर्माण कार्य कई माह से अधर में लटका है। विभागों की लापरवाही के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पूर्व कोर्ट रोड पर पैंच कार्य कराकर सिर्फ खानापूर्ति की।
जिम्मेदारी से झाड़ रहे पल्ला
सहारनपुर। टूटी सड़कों को बनवाने के लिए आए दिन लोग संबंधित विभागों के चक्कर काटते हुए दिखाई दे जाते हैं। अधिकारी खनन बंद होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। यही आलम रहा तो शहर में सड़क नहीं गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देंगे।
विज्ञापन
उधर, डीएम पीके पांडेय का कहना है कि जल्द सड़कों को बेहतर बनाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।