फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त के बाद कभी भी सहारनपुर का दौरा कर सकते हैं। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। डीएम के निर्देश पर नगर निगम सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने, सफाई और लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गया है। इतना ही नहीं, शहर में अनेक जगहों पर वॉल पेटिंग भी कराई जा रही है, जिससे शहर सुंदर दिख सके।
मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे का पत्र पहुंच चुका है, मगर अभी तक उनका कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है। चूंकि मुख्यमंत्री का आना लगभग तय है, ऐसे में प्रशासन कोई भी कमी अपने स्तर से छोड़ना नहीं चाहता है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री स्वच्छता को अभियान के तौर पर ले रहे हैं। इसलिए सबसे पहले शहर भर से कचरा हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कचरा बॉक्स रखवाए जा रहे हैं। शहर की सड़कों के गड्ढों को 15 अगस्त तक भरने को की तैयारी चल रही है। इसके अलावा पथ प्रकाश व्यवस्था तथा हाईमास्ट लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। डीएम पीके पांडेय ने भी नगरायुक्त को फोन कर तमाम खामियां दूर करने को कहा है। वॉल पेटिंग कराई जा रही है। इसके लिए विकास भवन की बाहरी दिवार, जिला अस्पताल के बाहर की दीवार और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की दीवार का चयन किया गया है। उधर, डीएम पीके पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने की सूचना है, मगर अभी तक कार्यक्रम नहीं मिला है।
विज्ञापन


शहीद के घर भी जा सकते हैं मुख्यमंत्री
कुछ दिन पहले बड़गांव के भगवानपुर का जवान शहीद हुआ था। चर्चा है कि मुख्यमंत्री सहारनपुर दौरे के दौरान शहीद के परिजनों से मिलने भगवानपुर जाएंगे। इसके लिए प्रशासन शहीद के घर जाने वाली सड़क को दुरुस्त कराने में जुटा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शहीद हुए प्रदेश के कई जवानों के परिजनों से अब तक मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed