फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी से पहले युवक युवती कराएं थैलेसीमिया का टेस्ट

शादी से पहले युवक युवती कराएं थैलेसीमिया का टेस्ट

Wed, 08 May 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
शादी से पहले युवक युवती कराएं थैलेसीमिया का टेस्ट
नकुड़ (सहारनपुर)। विश्व थैलेसीमिया दिवस के मौके पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान जय हंसराज ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। कैंप में डॉ. नीता यादव ने थैलेसीमिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक आनुवंशिक बीमारी है जो माता-पिता से बच्चों में आती है। अगर माता व पिता दोनों ही इस बीमारी से ग्रसित है तो उनके बच्चों को इस बीमारी के होने की पूरी आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि इसमें बच्चे की बोन मेरो रक्त बनाना बंद कर देती हैं। इससे उसमें खून की कमी, बच्चे में चिड़चिड़ापन, सुस्त, सूजन तथा उसका विकास कम होने लगता है। इस कारण बार-बार रक्त चढ़ाने की जरूरत पढ़ती है। इतना रक्त हमारी ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं रहता। इसलिए उन्होंने सभी स्वस्थ व्यक्तियों को हर तीन माह बाद रक्तदान करते रहने की अपील भी की थैलेसीमिया की रोकथाम हेतु शादी से पहले अपना टेस्ट करवाने की सलाह दी। कैंप में 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। कैंप में योग प्रशिक्षक मनोज चौहान व योग सहायक जयकार सैनी, स्टॉफ नर्स सरस्वती गुप्ता, सितम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed