फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ता करेंगे मुशायरे का विरोध

भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ता करेंगे मुशायरे का विरोध

Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ता करेंगे मुशायरे का विरोध
सहारनपुर। मेला गुघाल के कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित होने वाले मुशायरे का भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ता विरोध करेंगे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिन शायरों को मुशायरे में बुलाया जा रहा है, वह भाजपा के खिलाफ कलाम पढ़ते हैं, जिससे मुस्लिम समाज में भाजपा के प्रति गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता इरशाद खान, सैय्यद वासिल, साजिद सलमानी और साजिद अंसारी ने महानगर अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में कहा कि चार अक्टूबर मेला गुघाल के कार्यक्रमों के तहत मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। मुशायरे का संयोजक एक राजनीतिक दल से जुड़ा है। आरोप है कि जिन शायरों को मुशायरे में बुलाया जा रहा है, वह अक्सर भाजपा के खिलाफ कलाम पढ़कर मुस्लिम समाज में भाजपा के प्रति जहर घोलकर वैमनस्यता फैलाते हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर मुुसलमान भाजपा से जुड़ रहे हैं। अगर इन शायरों को मुशायरे में बुलाया गया तो विरोध किया जाएगा। उन्होंने महानगर अध्यक्ष से मांग की कि मुशायरा संयोजक को पहले ही निर्देशित कर दिया जाए कि कोई शायर भाजपा के खिलाफ कलाम न पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed