{"_id":"5b5cc9204f1c1b4e748b79ab","slug":"181532807456-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की मृतक आश्रित को चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की मृतक आश्रित को चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने की मृतक आश्रित को चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा
रामपुर मनिहारान। इसलामनगर में मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद शनिवार को अधीनस्थों के साथ गांव पहुंचे जिलाधिकारी और एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें सांत्वना दी। मृतकों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा के साथ ही घायलों के उपचार को भी धनराशि दी जाएगी।
बता दें कि इसलामनगर की गली नंबर 11 में रहने वाले सिंगा के परिवार के तीन सदस्यों की तेज बारिश में मकान गिरने के बाद मलबे में दबने से मौत हो गई थी। शनिवार को जिलाधिकारी आलोक पांडेय, एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल, एडीएम एसके दूबे, एसडीएम युवराज सिंह इसलामनगर पहुंचे। गांव पहुंचते ही वे सिंगा के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के मृतकों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की। जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए 23 सौ रुपये और आठ दिन से अधिक हास्पिटल में रहने पर 46 सौ रुपये दिए जाएंगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि तेज वर्षा के चलते जर्जर अवस्था वाले मकानों में रहने वाले परिवार स्कूल, कालेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शरण ले सकते हैं। वर्षा के बाद वह अपने मकानों में लौट सकते हैं। इस कार्य में ग्राम प्रधानों को मदद किए जाने को कहा गया है।
वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने 102 जर्जर मकानों की सूची सौंपी है जिसमें कहा गया है कि यह मकान किसी भी समय धराशाई हो सकते हैं। अधिकारियों से उन्हें सरकार की योजना का लाभ दिए जाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर सीओ यतेंद्र नागर, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, पूर्व प्रधान त्रिशुपाल आर्य आदि रहे।