{"_id":"5b5779e24f1c1b47748b6b62","slug":"181532459490-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
नानौता। सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजन शव को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया पूरी किए अपने साथ ले गए।
मंगलवार को क्षेत्र के गांव पांडोखेड़ी निवासी किसान ऋषिपाल चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र जोनी अपने घर से नानौता के लिए निकला था। वह दोपहर 12 बजे नानौता न पहुंचकर नानौता स्थित रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे के ए केबिन के पास पहुंचा और तेजगति से आ रही दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या-74021 की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चर्चा है कि उसने गृह क्लेश के चलते यह कदम उठाया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस एवं स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था, जिससे लिखा-पढ़ी के बाद शव उन्हें दे दिया गया।