{"_id":"5b1433da4f1c1ba86e8b628e","slug":"181528050650-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास दिलाने के नाम पर बैंक खाते से पैसे निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास दिलाने के नाम पर बैंक खाते से पैसे निकाले
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम छजपुरा में दंपति को योजना में सरकारी आवास निकलने का झांसा देकर धोखे से कागजात और खाते का नंबर लेकर उनके बैंक में अलग-अलग खाते से हजारों की रकम निकाल ली।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव छजपुरा में इरफान और उसकी पत्नी शकीला रहते है। दंपति के मुताबिक 30 मई को गांव में दो लोग पहुंचे, जो कुछ कागजात और रीडिंग की छोटी मशीन भी लिए हुए थे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ साथ उन दोनों को बताया कि उनके नाम योजना में सरकारी आवास निकला है। इसके लिए आधार कार्ड, खाता संख्या और उनके अंगूठे के निशान चाहिए। शकीला और उसके पति इरफान के मुताबिक वह दोनों आरोपियों के झांसे में आ गए और कागजात के साथ साथ खाता संख्या उन्हें बता दी। अगले दिन जब दंपत्ति बैंक में पैसे निकालने पहुंचा तो पता चला कि एक दिन पूर्व ही इरफान के खाते से एक हजार और शकीला के खाते से 20 हजार निकाले जा चुके हैं। दोनों अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई को थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस बैंक की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।