{"_id":"5a7f35b34f1c1b8e238b7c20","slug":"181518286259-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में डिजिटल इंडिया पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में डिजिटल इंडिया पर चर्चा
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यशाला में डिजिटल इंडिया पर चर्चा
सहारनपुर। सहारनपुर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज में डिजिटल इंडिया विषय को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन के मुख्य अतिथि एसपीएस के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी रहे। कार्यक्रम का शुुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों केे डिजिटल इंडिया के लाभ गिनाए। उन्होंने कहा कि यदि हम डिजिटल इंडिया अभियान में सहयोग करते हैं तो इससे हमारा समय बचेगा और काम में प्राइवेसी आएगी। स्पीकर संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि वह कैसे डिजिटली बिजनेस शुरू कर सकते हैं। साहिल सहगल ने कहा कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हुआ है। जब तक यहां के नागरिक स्मार्ट नहीं होंगे, तब तक सब बेकार है। ऐसे में यहां के नागरिकों को डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनना होगा। विभोर मित्तल, प्रीतम सिंह, किरतपाल, विदूषी हांडा, माया जोशी, रेखा रानी, पूजा, सुरभि आदि मौजूद रहीं।