{"_id":"5a761b174f1c1b86268b8132","slug":"181517689623-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर वेंडरों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर वेंडरों की हड़ताल खत्म
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों के आश्वासन पर रेलवे
स्टेशन पर वेंडरों की हड़ताल खत्म
सहारनपुर। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल की विजिलेंस टीम की ओर से की गई छापामारी के विरोध में की वेंडरों की हड़ताल अफसरों के आश्वासन पर शनिवार दोपहर खत्म कर दी गई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने अवैध रूप से स्टेशन या ट्रेनों में खाद्य सामग्री विक्रय न करने की हिदायत दी।
बता दें कि बृहस्पतिवार रात में अंबाला मंडल की विजिलेंस टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर अवैध रूप से ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेच रहे 10 वेंडरों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में वेंडरों ने बृहस्पतिवार रात दो बजे हड़ताल कर दी और खाद्य पदार्थों की दुकानों को बंद कर दिया। इससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को खाद्य सामग्री नहीं मिली। शुक्रवार को पूरे दिन हड़ताल रही। कोई भी दुकान नहीं खुली। इस हालात में शनिवार सुबह रेलवे एवं आरपीएफ के अधिकारियों के साथ खाद्य पदार्थों के ठेकेदारों के साथ बैठक हुई। ठेकेदार खाद्य सामग्री ट्रेनों में बेचे जाने की जिद पर अड़े रहे जबकि अधिकारी अवैध रूप से खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने देने की बात कहते रहे। बाद में ठेकेदारों ने बाहरी वेंडरों को ट्रेन में न चलने देने और रेलवे स्टेशन से ही यात्रियों को खाद्य सामग्री की बिक्री कराए जाने की मांग की। इस आश्वासन के बाद वेंडरों ने दोपहर हड़ताल समाप्त कर दी।
उधर, वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि खाद्य सामग्री विक्रेताओं की समस्या का समाधान करा दिया गया है। जीआरपी के अधिकारियों के साथ बैठक कराकर उनकी हड़ताल समाप्त करा दी गई है। स्टॉल पर खाद्य सामग्री बेचने पर कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
--
-। किसी वेंडर को ट्रेन में खाद्य सामग्री नहीं बेचने दी जाएगी
- आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि ठेकेदारों और वेंडरों से काफी लंबी वार्ता हुई। इसमें उन्हें सिर्फ अपने स्टॉल पर ही खाद्य सामग्री बेचे जाने की अनुमति दी गई है। ट्रेनों में किसी वेंडर को खाद्य सामग्री नहीं बेचने दी जाएगी। अपने स्टॉल पर खाद्य सामग्री बेचने पर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की गई।