फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   24 घंटे तक गाय का शव लेकर भटकते रहे

24 घंटे तक गाय का शव लेकर भटकते रहे

Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे तक गाय का शव लेकर भटकते रहे
सहारनपुर। शहर में 24 घंटे तक एक गाय की शव की बेकदरी होती रही। दफनाने के लिए जगह न मिलने पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग शव को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। प्रशासन से गोवंश से शवों के अंतिम संस्कार के लिए जगह देने की मांग की गई।
विज्ञापन

वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक व श्रीगोदवी मंदिर के संचालक विजयकांत चौहान ने बताया कि बुुधवार की रात हनुमाननगर निवासी शिवकुमार की गाय का निधन हो गया था। सूचना मिलने पर शव को दफनाने के लिए उनकी टीम गो एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गई। शव को हनुमानगर में एक खाली पड़ी जगह पर दफनाने के लिए गड्ढा खोदा गया। इससे पूर्व भी वह इसी जगह पर कई गायों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। आरोप है कि एक व्यक्ति ने जमीन अपनी होने का दावा करते हुए गड्ढा खोदने से रोक दिया। इस बात को लेकर विवाद हो गया। मामले की शिकायत प्रशासन से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह शव को दफनाने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। बृहस्पतिवार की रात शकलापुरी रोड पर एक खाली जगह पर गाय के शव का अंतिम संस्कार किया गया। आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के चलते 24 घंटे तक गाय के शव की बेकदरी हुई। विजयकांत चौहान ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए जगह देने की मांग की। ऐसा ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed