{"_id":"5a2d7a0c4f1c1bca678c0be8","slug":"181512929804-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन रोकने को पुलिस ने यमुना में ट्रैक्टर ट्राली से की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन रोकने को पुलिस ने यमुना में ट्रैक्टर ट्राली से की गश्त
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने पर कोतवाली बेहट पुलिस ने रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर खनन बेल्ट में गश्त की। हालांकि इस दौरान किसी भी स्थान पर अवैध खनन होते नहीं मिला।
कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नानौली के पास यमुना नदी में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। इस पर एसएसआई सुशील के नेतृत्व में पुलिस टीम को खनन बेल्ट का निरीक्षण करने लिए भेजा गया। पुलिस नानौली घाट पर पहुंची और यहां से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर पूरी खनन बेल्ट में गश्त की, हालांकि इस दौरान यूपी की सीमा में यमुना नदी में कहीं पर भी अवैध खनन होते नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि खनन को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि अवैध खनन को लेकर प्रदेश सरकार कड़ा रुख अपनाए हुए है। पिछले दिनों ने अवैध खनन होते पकड़े जाने की सूचना मिलने पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही खुद मौके पर पहुंचे थे, जिनके सामने अवैध खनन के खेल की पोल खुली थी। प्रभारी मंत्री ने पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी थी, जिसके बाद खनन माफियाओं पर बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई थी।