{"_id":"5a1ef4b94f1c1b60678be5a2","slug":"181511978169-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने से वंचित रह गए हजारों मतदाता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डालने से वंचित रह गए हजारों मतदाता, हंगामा
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम चुनाव में हजारों लोग वोट डालने से वंचित रह गए। कई क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा गड़बड़ झाला करने के मामले सामने आए। गुस्साए मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों से मतदाताओं की कहासुनी हुई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
नगर निगम क्षेत्र में हजारों लोग वोट नहीं डाल पाए। पेपर मिल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी के 550 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले। इंद्रा कॉलोनी निवासी मुुकेश वर्मा, जय प्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, अमित कपिल, अंजू शर्मा, सोनी, गौरव, उर्मिला, राम आसरे सहित दर्जनों परिवारों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे। गुस्साए लोगों ने बीएलओ के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि बीएलओ उनके यहां आया ही नहीं। इस कारण क्षेत्र के सैकड़ों लोग वोट नहीं डाल पाए। आरोप है कि वोट के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इसी तरह भूतेश्वर में बने मतदान केंद्र में करीब डेढ़ हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिले। ये लोग मतदान नहीं कर पाए। दक्षिण शारदा नगर में एक हजार मतदाताओं के नाम लिस्ट से कटे मिले। मोहल्ले के रविंद्र, मुकेश, दीपक का कहना है कि बीएलओ ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की है। बड़तला यादगर में सैकड़ों लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए। नुमाइश कैंप में करीब 500 और चंद्रनगर में 700 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे। इसके अलावा नदीम कॉलोनी, मंडी समिति रोड, चिलकाना रोड और वर्धमान कॉलोनी में भी लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटे मिले। लोगों ने बीएलओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। आईडी कार्ड के नाम पर बेवजह परेशान किया गया। मतदान के संबंध में पूछताछ करने पर उन्हें मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया।
सांसद और पूर्व विधायक के क्षेत्रों में भी कटे नाम
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा का आवास है। इनके आवास के ठीक सामने साउथ सिटी और न्यू साउथ सिटी कॉलोनी है। इन दोनों कॉलोनी में करीब 600 मतदाता है। इन कॉलोनी में 20 से 30 लोग ही मताधिकार का प्रयोग कर सके। बाकी लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले। क्षेत्रवासी राजेश खुराना, अमित दुआ, विपिन गोयल, रंजीत सड़ाना, ब्रिजेश राणा, दीपक गोयल, राजेश शेखर, पंकज मोहन, जगदीश आदि का कहना है कि बीएलओ की लापरवाही के कारण वे वोट नहीं डाल पाए। इसी तरह पूर्व विधायक राजीव गुंबर के मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में 300 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे। क्षेत्रवासियों में वोट कटने को लेकर भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
गायब मिले बीएलओ, सीएम से शिकायत
सहारनपुर। वोट कटने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। मतदान केंद्रों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में बीएलओ ड्यूटी से गायब मिले। लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ई-मेल भेजकर और सोशल मीडिया के जरिए शिकायत की है।
मृतकों के लिस्ट में रहे नाम, जीवित लोगों के काटे
सहारनपुर। नगर निगम के क्षेत्रों में वोटर लिस्ट में बड़ा गड़बड़ झाला हुआ। इंद्रा कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र की वोटर लिस्ट में उन लोगों के नाम भी हैं, जिनका कई वर्षों पूर्व निधन हो चुका है, लेकिन क्षेत्र में रहने वाले करीब 550 जीवित लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए।