फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसी के बहकावे में आने वाली नहीं आंगनबाड़ी

किसी के बहकावे में आने वाली नहीं आंगनबाड़ी

Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
किसी के बहकावे में आने वाली नहीं आंगनबाड़ी
किसी के बहकावे में आने वाली नहीं आंगनबाड़ी
विज्ञापन


नानौता। मांग को लेकर नगर स्थित खंड विकास कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना निरंतर जारी है। आंगनबाड़ी संघ की महिला पदाधिकारी ने कहा कि वे किसी के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। जब तक सरकार उनकी मांगों पर को स्वीकृति प्रदान नहीं करती, तब तक धरना व विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

सोमवार को धरने पर जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। किसी भी प्रकार से उनका संगठन भ्रमित होने वाला नहीं है। मांगें पूरी होने तक कार्यकर्ता सरकार की किसी भी योजना में सहयोग नहीं करेंगी। ब्लॉक अध्यक्ष उषा रानी ने कहा कि इंद्र धनुष, पोलियो, टीकाकरण, पोषाहार, बीएलओ का कोई भी कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तब तक नहीं करेंगी जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता। वक्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान रीना देवी, रविता, ललिता, सुभलेश, कुसुम देवी, रीना, सरिता, सोमवती, भावना, सुभद्रा, रेणू, अनुराधा, सीमा, निशा शर्मा, मुकेश, अनिता, अलका त्यागी, समर जेहरा, सुदेश पंवार आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed