फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गमगीन माहौल में हुआ छात्र वैभव का अंतिम संस्कार

गमगीन माहौल में हुआ छात्र वैभव का अंतिम संस्कार

Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुआ छात्र वैभव का अंतिम संस्कार
गंगोह (सहारनपुर)। गाजियाबाद स्थित एक सोसायटी की 18वीं मंजिल से गिरकर गंगोह निवासी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की मौत होने से यहां उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। रविवार को गमगीन माहौल में छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गंगोह की मोहड़िया कालोनी निवासी आर्मी में तकनीकी सलाहकार पद पर कार्यरत रहे दिवंगत पवन सैनी का 20 वर्षीय पुत्र वैभव सैनी एनएच-24 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक इलेक्ट्रानिक्स द्वितीय वर्ष का छात्र था। वैभव क्रासिंग रिपब्लिक की गौड़ ग्लोबल सोसायटी में अपने तीन दोस्तों के साथ रहता था। शनिवार सुबह 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सोसायटी की 18वीं मंजिल से गिरने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उसके दोस्तों ने वहां पुलिस को उसके डिप्रेशन में होने की बात बताई है। जिसके आधार पर गाजियाबाद पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद रविवार को बेहद गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में बेहट विधायक नरेश चंद सैनी, जिपं सदस्य चौ. नक्षत्रपाल सिंह, आल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओमपाल सिंह सैनी, सैनी उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम सैनी, आर्य समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सैनी, आर्य सभासद डॉ. वीर सिंह भावुक, पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह सैनी, पूर्व सभासद राकेश गर्ग, दृष्टि एक प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अमित गर्ग, भाजयुमो नगराध्यक्ष गगन गर्ग, डॉ. सुभाष सैनी, आर्य कन्या इंटर कालेज के जगपाल सैनी, सर्वदलीय संघर्ष समिति के प्रवक्ता शशिकांत शर्मा, प्रधान संजय सैनी, श्री रामबाग समिति के अमित सिंघल, व्यापारी नेता प्रदीप सैनी एवं बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव इलमचंद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, मृतक छात्र वैभव के परिजनों ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा कि शुक्रवार रात वैभव ने कालेज के एक कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर पुरस्कार प्राप्त किया था। ऐसी हालत में उसका उस दिन डिप्रेशन में होना संदेहास्पद लग रहा है। हालांकि अभी तक उनकी ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बेटे की मौत से मां के अलावा बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed