{"_id":"5c266e25bdec22570b2fd4a9","slug":"171546022437-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण ने लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण ने लगाई सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने मोहल्ला किला नवाबगंज में व्यावसायिक अवैध निर्माण को सील किया। निर्माणकर्ता ने विरोध करना चाहा, मगर पुलिस की मौजूदगी की वजह से विरोध नहीं हो सका। सील लगाने के बाद निर्माण करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि मोहल्ला नवाबगंज में एक व्यक्ति द्वारा एक हजार वर्ग मीटर भूखंड पर पूर्व निर्मित निर्माण को तोड़कर 13 आरसीसी कॉलम भी खड़े करते हुए कई दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। कार्य में जीबीएफ मार्का पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची थी, मगर निर्माणकर्ता स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा सका। उक्त निर्माण को सील करने के लिए 28 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। तय तिथि में विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर निर्माण को सील करने पहुंची। निर्माण की सभी सुविधाओं को सील किया गया है। यदि सील के साथ कोई छेड़छाड़ होती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।