{"_id":"5bc24295bdec22698c6e3692","slug":"171539457685-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग ने की छापेमारी, पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग ने की छापेमारी, पांच पर एफआईआर
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने की छापेमारी, पांच पर एफआईआर
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने जैन बाग बिजलीघर से जुड़े चार मोहल्लों में छापामार कार्रवाई कर पांच लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी। इसके अलावा बकाया बिल जमा न करने पर 121 लोगों के कनेक्शन काटे गए। जिनसे लगभग 15 लाख रुपये की वसूली की गई।
शनिवार को विद्युत निगम की टीम ने जैनबाग बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला सम्राट विक्रम कालोनी, झोटेवाला, निसार रोड, चांद कालोनी में छापामार कार्रवाई की। टीम द्वारा 280 कनेक्शन की चेकिंग की गई। जिनमें से पांच लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई। पांचों मीटरों में छेड़छाड़ पकड़ी गई। जिसके लिए 27.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पांचों के कनेक्शन काट कर एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा टीम ने बिल का बकाया न जमा किए जाने पर 121 लोगों के कनेक्शन काटे। जिनसे 14.74 लाख रुपये वसूल किए गए। अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। फिर भी कुछ लोग बिजली चोरी करने से नहीं कतराते हैं। उन्होंने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।