{"_id":"5b01bce84f1c1be7408b6bf8","slug":"171526840552-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून हाइवे पर जाम में घंटों फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून हाइवे पर जाम में घंटों फंसे रहे वाहन
Updated Sun, 20 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून हाइवे पर जाम में घंटों फंसे रहे वाहन
छुटमलपुर। रविवार की साप्ताहिक पैठ के दिन छुटमलपुर में शाम के वक्त लगे जाम में घंटों वाहन फंसे रहे। गर्मी के मौसम में वाहनों में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पुलिस हर बार की तरह इस बार भी जाम को खुलवाने में बेबस नजर आई।
बता दें कि छुटमलपुर में रविवार के दिन साप्ताहिक पैठ लगती है। दोपहर बाद पचास से भी ज्यादा गांवों के लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। खरीदार भी अपने दुपहिया और चोपहिया वाहनों से आते हैं। इसके साथ ही शाम के वक्त राजमार्ग पर ट्रैफिक बढ़ने से जाम लग जाता है। ज्यादा दिक्कत रुडकी-पंचकुला और छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के जंक्शन पर वाहनों के फंसने से हो जाती है।
यहां पुलिसकर्मी तैनात न होने के कारण परेशानी होती है। जाम लगने के बाद पुलिसकर्मियों को मौके पर दौड़ाया जाता है। लेकिन उसके बाद स्थिति बेकाबू हो जाती है। रविवार को भी शाम चार बजे लगा जाम सात बजे तक जारी रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहनों में बैठे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को हुई।