{"_id":"5ad78dd44f1c1b80028b542f","slug":"171524075988-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस शुरू कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस शुरू कराए जाने की मांग
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम साढ़ौली हरिया निवासी किसान नेता साकेश चौधरी ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ किसान दिवस मनाए जाने की मांग की है।
साकेश चौधरी ने आरोप लगाया कि दो माह से प्रशासन किसान दिवस नहीं मना रहा है। प्रशासन जानबूझकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं करना चाहता। गन्ना मिलों द्वारा किसानों के खेतों से गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों के लिए समस्या है कि किसान गन्ना लेकर जाए या फिर अपनी गेहूं की फसल संभाले। गन्ने का भी बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। विद्युत निगम द्वारा किए गए घोटाले का खुलासा नहीं किया जा रहा। किसानों के कनेक्शन कागजों में ही काटे और जोड़े जा रहे हैं, झूठी एफआईआर दर्ज कराई जा रहीं हैं, जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए। साकेश ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने एवं किसान दिवस शुरू कराए जाने की मांग की है।