{"_id":"5aca6ef34f1c1b636b8b46df","slug":"171523216115-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण वध की लीला का मनोहारी मंचन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण वध की लीला का मनोहारी मंचन किया
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावण वध की लीला का मनोहारी मंचन किया
नकुड़। नगर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में कलाकारों द्वारा राम-रावण युद्ध और रावण वध की लीला का मनोहारी मंचन किया गया।
नगर के श्रीरामलीला भवन में पवन गुप्ता के निर्देशन में चल रही रामलीला महोत्सव के 15वें दिन लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ वध की लीला का मंचन किया गया। मेघनाथ वध से दु:खी रावण ने पाताल लोक से अपने बलशाली पुत्र अहिरावण को बुलाया। अहिरावण द्वारा हनुमान को मूर्छित कर राम-लक्ष्मण का अपहरण कर पाताल लोक ले जाने और हनुमान द्वारा राम-लक्ष्मण को मुक्त कराने की लीला का शानदार मंचन किया। अहिरावण वध के बाद राम-रावण का घोर युद्ध और रावण वध की लीला के साथ ही श्रीराम के जयघोष से संपूर्ण पंडाल गूंज उठा। मृत्यु शैय्या पर लेटे रावण द्वारा राम-लक्ष्मण को ज्ञान देने के साथ ही माता सीता को लंका से छुड़ाने का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। इससे पूर्व लीला मंचन का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी अमरीश गुप्ता ने भगवान श्री राम की आरती उतारकर और दीप प्रज्वलित करके किया। रामलीला मंचन के दौरान महोत्सव समिति के प्रधान भूपेंद्र गुप्ता, महामंत्री हरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष सोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज जैन, संयोजक राजेश जैन राजू, मनोज मित्तल, अनिल गोयल, विजेंद्र नारायण, विपुल मित्तल, संजीव जैन, प्रदीप जैन, बाला देवी, ऋषिपाल शर्मा, मनोज गोयल आदि रहे।