{"_id":"5ab7fe554f1c1b3d1a8b55f5","slug":"171522007637-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों व झांकियों के साथ निकली भगवान राम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों व झांकियों के साथ निकली भगवान राम की शोभायात्रा
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजों व झांकियों के साथ निकली भगवान राम की शोभायात्रा
देवबंद (सहारनपुर)। रामनवमी के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में भगवान रामचंद्र जी की शोभायात्रा आकर्षक झांकियों एवं बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जिसमें भक्तों ने भगवान राम के नाम का उच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में श्री रामलीला भवन पर शोभायात्रा का शुभारंभ विवेक पुंडीर ने नारियल फोड़कर किया। भगवान श्रीराम के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित संस्कार भारती के प्रधानाचार्य आदेश त्यागी ने किया। भगवान राम को सभासद प्रतिनिधि विक्की कश्यप और राजकुमार जाटव ने तिलक किया। पिंडी को रथ तक ले जाने का सौभाग्य सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश सैनी व हरप्रसाद सैनी को प्राप्त हुआ। रथ के सारथी राजकुमार सर्राफ व प्रथम आरती का सौभाग्य डा. राजकुमार सैनी को प्राप्त हुआ। अतिथियों ने कहा कि भगवान राम का चरित्र वंदनीय एवं अनुकरणीय है। समिति अध्यक्ष लोकेश वत्स ने कहा कि भगवान राम ने जीवन में मर्यादा को स्थापित कर धर्म एवं समाज को न्याय, मात पिता सेवा, प्रजा पालन, परोपकार व धर्म का संदेश दिया। संयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह व रविंद्र कश्यप ने कहा कि विश्व शांति के लिए वर्तमान समय में भगवान राम के चरित्र का अनुकरण आवश्यक है। बिजेंद्र कश्यप व प्रवीण धीमान ने कहा कि श्रीराम का चरित्र अपनाकर ही हम विश्व की दशा व दिशा बदल सकते हैं। संचालन अखिलेश शर्मा ने किया। आकर्षक झांकियों एवं बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा रामलीला भवन से शुरू होकर अनाज मंडी, एमबीडी चौक, नेचलगढ़, इंदिरा नगर कालोनी , संत नगर, लाजपत नगर और सुभाष चौक से होकर देवीकुंड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पर धर्मध्वज समर्पण से संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान राम, राधा-कृष्ण, भगवान परशुराम समेत अनेक भव्य झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा में रामभरोसे दत्त शर्मा, श्रवण कश्यप, नरेंद्र कुमार, महावीर सिंह, सोनू कश्यप, पृथु शर्मा, शिवांश, पीयूष शर्मा, स्तुति शर्मा, अनीता सिंह, अनुराधा, आयुष, प्रणव, सूर्यकांत, गंगाराम प्रधान, सुनील कश्यप, देवीदयाल शर्मा, रितेश बंसल, नितिन शर्मा, नंदीश भारद्वाज, आशीष शर्मा, मीरा चौरासिया आदि रहे।