फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जाम से निजात दिलाने वन-वे व्यवस्था लागू

जाम से निजात दिलाने वन-वे व्यवस्था लागू

Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने वन-वे व्यवस्था लागू
सहारनपुर। शहर में रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने कई इलाकों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बिगड़ी यातायात व्यवस्था को देखते हुए वन-वे प्लान लागू किया गया है। जो वाहन चालक यातायात नियम का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------
यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
-- विश्वकर्मा चौक की ओर से आने वाले दो व तीन पहिया एवं छोटे चार पहिया वाहन, जिन्हें कलक्ट्रेट, सिविल लाइन, हसनपुर चौक की ओर जाना है, वे विश्वकर्मा चौक से सदर तिराहा, हकीकत नगर, कलक्ट्रेट तिराहा से होकर जाएंगे।
विज्ञापन

-- हसनपुर चौक की ओर से विश्वकर्मा चौक की ओर जाने वाले वाहन कलक्ट्रेट तिराहा, दिवानी तिराहा, सदर तिराहा से होकर जाएंगे।
-- हसनपुर चौक से मल्हीपुर की ओर जाने वाले वाहन पुनीत खुराना नर्सिंग होम के सामने से आवास विकास होते हुए मल्हीपुर रोड पर जाएंगे।
-- मल्हीपुर की ओर से आने वाले वाहन आवास विकास से होते हुए दिल्ली रोड की तरफ से जाएंगे। मल्हीपुर रोड पर सिविल लाइन चौकी से आवास विकास मार्ग एकल दिशा मार्ग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कोर्ट रोड से घंटाघर जाने के लिए हनुमान मंदिर के सामने वाला मार्ग बंद रहेगा। घंटघर जाने के लिए कचहरी पुल, जीपीओ रोड, अग्रसेन चौक से रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाना होगा।

-- पोस्ट ऑफिस तिराहा से हनुमान मंदिर तक वाहनों का आवागमन सुचारू रहेगा। थ्रीव्हीलर एवं व्यवसायिक वाहनों पर रोक रहेगी। घंटाघर से कोर्ट रोड आने वाला मार्ग खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed