{"_id":"5a1865bd4f1c1b4c528b570a","slug":"171511548349-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठनों की एकजुटता से ही सरकार के खिलाफ लड़ी जाएगी लड़ाई : पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठनों की एकजुटता से ही सरकार के खिलाफ लड़ी जाएगी लड़ाई : पूनम
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लड़ाई सरकार से है न कि अधिकारियों से। इसलिए सभी संगठनों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़नी होगी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय के आदेश पर देवीकुंड परिसर में संघ का धरना 16 दिन भी जारी रहा। जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सरकारी कामकाज ठप करना है। जब कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 15 हजार तथा सहायिकाओं का 7500 रुपये नहीं घोषित हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 25 नवंबर को रामलीला मैदान सहारनपुर में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया है। ब्लाक अध्यक्ष पारूल राय ने कहा कि अगर सरकार उनका मानदेय काटने या सेवा समाप्त करने की धमकी दे तो उसके खिलाफ कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करने को तैयार हो जाएं। संयोगिता व सरिता ने कहा कि काफी वर्षों से कार्यकर्ता कई विभागों में बेहतर सेवाएं दे रही हैं लेकिन पगार में उन्हें राज्य सरकार से मात्र एक हजार व केंद्र सरकार से 3000 रूपये मिलता है। इतने कम मानदेय में इस महंगाई में परिवार का पालन पोषण संभव नहीं है। इस मौके पर नेमवती, शशी, गुलिस्ता, नूतन, डोली, संतोष, मोहरकली, कोमल लता, किरणवती, अभिषाला, रजनेश, सुदेश, दयावती, अंजू, लीलावती, ओमलता, राजेश, मधुबाला, बबली आदि रही।