{"_id":"59ff657d4f1c1b6d548bb152","slug":"171509909885-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने चहेतों के घरों पर नहीं लगाए मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने चहेतों के घरों पर नहीं लगाए मीटर
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बिजली के दुरुपयोग को रोकने के लिए राज्य सरकार ने शत प्रतिशत उपभोक्ताओं, जिनमें विद्युत निगम के कर्मचारी और अधिकारी तक शामिल हैं के यहां मीटर लगाने का फरमान जारी किया है। इसका मकसद विद्युत निगम को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना भी है। मगर विद्युत निगम के ही कुछ अधिकारी सरकार की इस मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। इसका बेहतर उदाहरण हकीमपुरा फीडर से जुड़े गांव हैं, जहां चहेतों के यहां मीटर न लगाकर उनकी अंधाधुंध बिजली फूंकने की आजादी बरकरार रखी है।
पिछले दिनों विद्युत निगम की टीम ने हकीमपुरा फीडर से जुड़े गांच हसनपुर, रसूलपुर, चक देवली, ज्ञानागढ़, बिशनपुर आदि में मीटर लगाए गए। मीटर लगे करीब दो महीने बीत चुके हैं। जिनके यहां मीटर लगे हैं उनके यहां नियमानुसार बिल पहुंच रहा है। बिल ज्यादा न आए। इसके लिए वह कम से कम बिजली फूंक रहे हैं, मगर विद्युत निगम ने बड़ी संख्या में लोगों के यहां मीटर नहीं लगाए हैं। जिनको मीटर से मुक्त रखा गया है, उनमें कई विद्युत निगम के संविदा के कर्मचारी भी शामिल हैं। यह लोग बिना किसी टेंशन के बिजली की दुरुपयोग पहले की तरह कर रहे हैं। इसे लेकर मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उधर, देहात क्षेत्र में अनेक लोग कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि करीब 20 या 25 वर्ष पहले विद्युत निगम ने छापेमारी की होगी। इतने साल से कोई कार्रवाई न होने की वजह से बिजली चोर बेखौफ चोरी को अंजाम दे रहे हैं।
सरकार की मंशा है कि बिजली का दुरुपयोग रुके। इसीलिए प्रत्येक उपभोक्ता के यहां मीटर लगाया जा रहा है। यदि मीटर लगाने में लापरवाही बरती गई है या जानबूझकर किसी के यहां मीटर नहीं लगा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जिस उपभोक्ता के यहां मीटर नहीं लगा है वहां भी मीटर लगेगा।
विज्ञापन
- डीआर सोनी, अधिशासी अभियंता, देहात।