{"_id":"59a465e84f1c1bb4018b461e","slug":"171503946216-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीए के कथित भ्रष्टाचार को लेकर पीएमओ सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीए के कथित भ्रष्टाचार को लेकर पीएमओ सक्रिय
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध निर्माण और अवैध रूप से कॉलोनियां काटने को लेकर अक्सर विवादों में रहे विकास प्राधिकरण के अफसरों और कर्मचारियों की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गई है। शिकायतकर्ता ने एसडीए के आय और व्यय का ऑडिट कराने तथा कथित भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई, सीवीसी या कैग से कराने की मांग की है। शिकायत का पीएमओ ने संज्ञान लिया है, जिस पर अभी विचार किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था, जिसमें सहारनपुर विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार फैले होने की बात कही गई थी। आरोप लगाया था कि एसडीए बनने के बाद से शहर में लगातार अवैध कॉलोनियां काटी जाती रही हैं। अवैध निर्माण की बाढ़ सी आई हुई है, जिसमें कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की अहम भूमिका है। शिकायतकर्ता ने रायवाला का उदाहरण दिया है। आरोप है कि रायवाला में 270 दुकानें थीं, मगर प्राधिकरण बनने के बाद से वहां साढ़े तीन हजार दुकानें तैयार हो गई हैं, जिनके निर्माण में भी एसडीए में भारी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा है कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण शहर में क्या कार्य कराता रहा है और कितनी आय हो रही है। इसका आज तक ऑडिट नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई, सीवीसी या कैग से कराने की मांग प्रधानमंत्री से की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शिकायत का संज्ञान लिया है, जिस पर विचार करने की बात कही गई है।
प्रधानमंत्री से जिस तरह की शिकायत की गई है वह गंभीर है। मगर आरोपों में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है। हम मामले को दिखवा रहे हैं। शासन से जिस भी तरह के आदेश होंगे उनका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
मनोज कुमार, उपाध्यक्ष, एसडीए।