{"_id":"59a465dd4f1c1bcf018b4637","slug":"171503946205-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को सजा होने के बाद सूने रहे नाम चर्चाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को सजा होने के बाद सूने रहे नाम चर्चाघर
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी/नकुड़ (सहारनपुर)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम को सजा की घोषणा के मद्देनजर सोमवार को कुम्हारहेड़ा स्थित डेरे पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर रखे थे। नकुड़ में भी निर्माणाधीन नामचर्चा घर दिन भर सूना पड़ा रहा।
डेरा प्रमुख राम रहीम की सजा की घोषणा होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से सोमवार की सुबह से कुम्हारहेड़ा स्थित डेरे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा कस्बे व आसपास के क्षेत्र में भी पीएसी के जवानों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया था। उन सारे रास्तों और प्वाइंटों पर नजर रखी गई जो नामचर्चा घर तक जाते हैं। हालांकि पूरे दिन एक भी अनुयायी डेरे पर नहीं पहुंचा। यहां केवल चौकीदार ही मौजूद रहा।
उधर, नकुड़ के खारीबांस के पास सरसावा रोड पर निर्माणाधीन नाम चर्चा घर सोमवार को डेरा प्रमुख को सजा होने के बाद सूना पड़ा रहा। यहां निर्माण कार्य भी बंद पड़ा है। जिले के देहात में जहां डेरा समर्थक हैं, वे भी सजा होने के बाद चुप्पी साधे रहे।