{"_id":"63d77d696182e057d10de112","slug":"17-vehicles-seized-for-overload-and-non-payment-of-dues-saharanpur-news-c-14-1-97295-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ओवरलोड और बकाया कर न चुकाने पर 17 वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ओवरलोड और बकाया कर न चुकाने पर 17 वाहन किए सीज
विज्ञापन
ओवरलोड और बकाया कर न चुकाने पर 17 वाहन किए सीज
-20 वाहनों के काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ओवरलोड और बकाया कर नहीं चुकाने पर संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 17 वाहनों को सीज किया, जबकि ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने और बिना बीमा के संचालन करने पर 20 वाहनों के चालान काटे गए।
संभागीय परिवहन विभाग की ओर से पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शाहजहांपुर, गंगोह, चिलकाना, बेहट, दिल्ली रोड पर चुनहेटी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 ओवरलोड वाहनों में से 11 वाहन सीज किए गए। बकाया कर में संचालित पाए जाने पर छह वाहनों को सीज किया गया, जबकि चार वाहनों का चालान काटा। ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर आठ और बिना बीमा वाहन संचालन करने पर सात वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा अधिकारियों ने परिवहन निगम की बसों का भी निरीक्षण किया। जिसमें सभी संचालित बसें मानक के अनुरूप पाई गई। कार्रवाई के दौरान आरटीओ प्रशासन देवमणि भारतीय, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता आदि रहे।