{"_id":"5c4618eabdec22739d537026","slug":"161548097770-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने वालों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने वालों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने वाले दुकानदारों का श्रम परिवर्तन अधिकारी द्वारा चालान काटा गया। इसे लेकर बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।
श्रम परिवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने वाले 15 दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। हालांकि जैसे ही टीम बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वह अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। गली बाजार से लगी अन्य मार्केट में दुकान खोलकर बैठे 15 दुकानदारों के खिलाफ चालान काटे जाने की कार्रवाई की गई। संतोष त्रिपाठी ने कहा कि कुछ दुकानदार साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन कर रहे हैं। उनकी सूचना उन्हें मिल रही है। अब यदि उन्होंने साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बीते सोमवार को 107 दुकानदारों के चालान काटे गए थे। इस माह अब तक दो सौ दुकानदारों के चालान काटे का चुके है परंतु इसके बाद भी दुकानदार बंदी के दौरान दुकानें खोलने से बाज नहीं आ रहे है। श्रम परिवर्तन अधिकारी का कहना है कि वह शाम छ: बजे तक बाजार में ही रहेंगे। जब तक पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी सफल नहीं हो जाती उनका अभियान जारी रहेगा।