फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धर्म जागृति महोत्सव पर हुए कार्यक्रम

धर्म जागृति महोत्सव पर हुए कार्यक्रम

Sun, 18 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
धर्म जागृति महोत्सव पर हुए कार्यक्रम
धर्म जागृति महोत्सव पर हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

सरसावा। आर्य समाज द्वारा दो दिवसीय धर्म जागृति महोत्सव के प्रथम दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शनिवार को नगर के आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज सरसावा के 63वें वर्ष पर धर्म जागृति महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सुबह के समय हवन यज्ञ किया गया। इसके पश्चात आर्य जगत के प्रसिद्ध विद्वानों ने भजन गाए और समाज उन्नति के उपदेश दिए। विद्वानों ने कहा कि आर्य समाज किसी धर्म का विरोधी अथवा कोई धर्म नहीं, अपितु जीवनशैली है, जिसे अपनाकर मानव अपना जीवन सुखी कर सकता है। आर्य मिथ्या चर्चा को त्यागकर सत्यता के साथ जीवन जीने की पहल करता है। प्राचीन भारतवासी शुद्धता के साथ जीवन व्यतीत करते थे और आर्य समाज भी सत्य आधारित जीवन की परिकल्पना करता है। इस मौके पर भजन गाकर ईश्वर की आराधना की गई। इसमें जय भारत सैनी, देश बंधु शर्मा, कोमल सिंह आर्य, रामपाल सैनी, दीक्षांत शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed