{"_id":"5b50c22e4f1c1b3b748b5c72","slug":"161532019246-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा में कैफे संचालक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा में कैफे संचालक दबोचा
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंग से जुड़े बागपत के एक कैफे संचालक को पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया है। आरोपी के कैफे पर ही फर्जी आईडी और आधार कार्ड बनने का आरोप है। पुलिस शुक्रवार को उसकी गिरफ्तारी दर्शा सकती है।
जून में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वर गैंग के सदस्यों के परीक्षा देने का भंडाफोड़ हुआ था। इस मामले में सहारनपुर पुलिस ने दो पुलिस कर्मियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से काफी संख्या में आईडी, आधार कार्ड बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड बागपत के अमीनगर सराय के एक कैफे से बनवाए गए थे। उसकी आधार पर पुलिस ने कैफे संचालक को आरोपित किया था। पुलिस तब से ही उसकी तलाश में लगी थी। सूत्रों के अनुसार सहारनपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात बागपत के अमीनगर सराय इलाके में छापा मारकर कैफे संचालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।